फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैंक चोरी का खुलासा नहीं, चोर भी नहीं पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से चोरी करने के आरोपियों का सुराग तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। जिससे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। नखासा थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि पांच टीमों के द्वारा छानबीन की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग आरोपियों का नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस सुराग तलाशने में लगी है।
विज्ञापन

मालूम हो रविवार की रात प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में नकबजनी कर तीन आरोपी स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी व कैशियर के काउंटर से 4.57 लाख कैश समेट कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना को अंजाम देते हुए तीन आरोपी ही कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि पुलिस को शक है कि शाखा के बाहर अन्य आरोपी भी मौजूद हो सकते हैं।
वहीं जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं उससे लग रहा है कि आरोपी बैंक शाखा में लंबे समय से रेकी कर रहे थे। इसके बाद ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि आरोपियों का चेहरा किसी भी कैमरे के सामने नहीं आया। इससे पुलिस की मुश्किल बढ़ी हुई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। थाना प्रभारी का कहना है कि कई लोगों से पूछताछ की है। उम्मीद है कि जल्द कोई सुराग हाथ लगेगा। जिससे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें