फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तौर से 7.47 लाख के केसीसी लोन निकालने के मामले में कार्रवाई से बच रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। एसबीआई की शाखा बबराला में किसान की जमीन बंधक बनाकर फर्जी आधार कार्ड से 7.47 लाख रुपये केसीसी लोन स्वीकृत कर निकाल लिया गया। तीन साल बाद वसूली के लिए किसान के पास नोटिस पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। मामला सामने आने पर बैंक शाखा की ओर से उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई और पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई पर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़ित किसान ने भी पुलिस को तहरीर दी है। वर्तमान शाखा प्रबंधक ने इस मामले में डीएम को अवगत कराया है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के रामस्वरूप गांव सेमला भूड़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में बबराला में रह रहे हैं। उनका बबराला की एसबीआई बैंक शाखा में खाता है। किसी ने दूसरे आधार कार्ड नंबर पर रामस्वरूप का नाम, पता दर्ज कराकर और जमीन के कागजात लगाकर बैंक शाखा में आठ जनवरी 2018 को किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया गया और सात लाख 47 हजार 800 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। तीन वर्ष तक केसीसी की रकम वापस न करने पर बैंक की ओर से किसान को नोटिस भेजा गया।
7.47 लाख रुपये के केसीसी लोन का नोटिस देखकर किसान के होश उड़ गए। किसान ने बैंक अधिकारियों से शिकायत की गई। सत्यापन में सामने आया कि जो आधार कार्ड लोन स्वीकृत कराने को लगाया गया, वह फर्जी हैं। जांच के बाद एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर की ओर से भी पत्र जारी कर इस लोन को फर्जी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक की ओर से फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी के खिलाफ पांच फरवरी को पुलिस को तहरीर दी गई पर धोखाधड़ी के इस मामले में 20 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब पीड़ित किसान रामस्वरूप ने बुधवार को सीओ गुन्नौर को शिकायती पत्र दिया है पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बुधवार को बैंक शाखा प्रबंधक और एलडीएम ने डीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।
किसान के साथ धोखाधड़ी कर केसीसी से लोन निकालने की शिकायत पहले भी मिली थी। धोखाधड़ी का मामला उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद दर्ज किया जाता है। आदेश मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गुन्नौर
किसान रामस्वरूप के जमीन के कागजात पर फर्जी तरीके से लोन निकाल लिया गया है। इस मामले की बैंक की ओर से पुलिस को शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भीम सिंह, शाखा प्रबंधक एसबीआई बबराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें