फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को खाना देने पर अड़े परिजन, हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस बुधवार को मुरादाबाद से वैन से बंदियों को लेकर आई थी। वैन में आए कुछ  बंदियों को खाना देने के लिए उनके  परिजन पहुंच गए। जैसे ही पेशी का वक्त खत्म हुआ। बंदी अपनी वैन में आ गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के माध्यम से बंदियों तक खाना पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


इस परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक की। वैन के साथ उप निरीक्षक  छोटेलाल लोगों को समझाया तो दो तीन लोग ऐसे थे जो उनसे भिड़ने लगे। उनका तर्क था कि जेलर की ओर से बंदियों को भोजन देने की छूट है। इस पर उप निरीक्षक ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत बंदियों को भोजन दिया जा सके। इसके बाद बंदियों के परिजन आक्रोश व्यक्त करते हुए शांत हो गए। इस  बारे में अपर पुलिस अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होने कहा उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें