फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में तीन तलाक देने पर तुर्क बिरादरी ने लगाई पाबंदी

Fri, 05 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
तुर्क बिरादरी ने कुरीतियों पर एक और प्रहार किया है। हाजीपुर गांव में हुई पंचायत में अब गुस्से में तीन तलाक पर पाबंदी लगा दी गई है। जिम्मेदारों ने, आपसी झगड़े या किसी बात को लेकर गुस्से में एक बार में तीन तलाक से लोगों को परहेज करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अगर किसी बात को लेकर गुस्सा है तो उस मसले को पंचायत में उठाएं। पंचायत समाधान निकालेगी। गुस्से में अगर तलाक दिया गया तो इस मसले पर सीधे लड़के को जिम्मेदार माना जाएगा। पंचायत लड़की का पक्ष लेगी, लड़की के पक्ष की वकालत होगी।इससे पहले फिजूलखर्ची रोकने, नेग-दहेज पर भी बिरादरी ने पाबंदी लगा दी थी।

तुर्क समाज की पंचायत में आरिफ प्रधान ने तीन तलाक का मसला उठाया। उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि घरेलू झगड़े में एक बार में तीन तलाक न दें, अपनी शिकायत या समस्या को सबसे पहले पंचायत में रखें।
विज्ञापन


कभी स्थिति बिगड़ती है तो एक बार तलाक कह सकते हैं। बाद में एक महीने का समय दें। अगर कोई व्यक्ति गुस्से में आकर अपनी बीबी की तलाक देता है तो पूरी गलती उसी व्यक्ति की मानी जानी चाहिए। 

पंचायत के पास उसे दंडित करने का हक हो। इस प्रस्ताव का पंचायत में शामिल लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। बैठक में पंचायत के चेयरमैन शाहिद हुसैन ने भी कहा कि लड़के आपसी घरेलू झगड़ों में एक बार में तीन तलाक न दें।

पहले अपनी शिकायत पंचायत में रखे क्योंकि गुस्से में दिया गया तलाक परिवार को तोड़ देता है। घरेलू झगड़े और किसी बात पर गुस्सा होकर एक बार में तीन तलाक देना वाजिब नहीं है। इस दौरान बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की भी वकालत की गई। 

वहीं तुर्क बिरादरी की पंचायत में पुराने फैसलों की समीक्षा की गई। पंचायत में रफतुलल्ला उर्फ नेता छिद्दा, डा. जावेद, असतुल्ला प्रधान, बदर, मोहम्मद तारिक पाशा, ताहिर, हनीफ प्रधान, बाबू, इमरान तुर्की, सलीम प्रधान, मुशाहिद हुसैन, मौलाना तालिब हुसैन, मौलाना तौसीफ, अशफाक, अक्कन, मोहम्मद अली, आबिद हुसैन आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता असरार अहमद ने की। मुख्य अतिति लियाकत चेयरमैन थे।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें