फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को काटा तो कुत्ते को पीटकर मार डाला

Thu, 09 Feb 2017 01:55 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कुत्ते ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने कुत्ते को लाठी-डंडो से पीटकर मार डाला और घायल छात्र को उपचार के  लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर छात्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, सैफी कालोनी में मोहम्मद आमिर पत्नी गुलिस्ता बेटे अरीश (7) और बेटी हिफ्जा के साथ रहते हैं। अरीश दूसरी कक्षा का छात्र है। वह बुधवार सुबह घर के बाहर चचेरे भाई अनवर के साथ खेल रहा था, इस दौरान वहां पर मोहल्ले में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया।

अनवर बच गया, कुत्ते ने अरीश का मुंह बुरी तरह नोंच डाला। इस दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए और उसे कुत्ते से बचाया। परिजनों ने लहूलुहान बेटे को देखा तो उन्होंने पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर उसकी हालत गभीर है।
विज्ञापन


छात्र के परिजनों ने पागल कुत्ते का मोहल्ले में आतंक है, उसे न मारते तो वह अन्य बच्चों पर भी हमला कर सकता था। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के चेहरे पर गंभीर घाव हैं, उसका बेहतर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें