बहजोई कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के खर्च की जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एआईएमआईएम प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और निर्दलीय संतोष कुमारी और नेम सिंह जाटव के शामिल हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार फरवरी को प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक व्यय संबंधी रजिस्टर का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक ने किया। इसमें यह तथ्य सामने आया कि नामांकन संबंधी व्यय कम दर्शाए गए हैं। इस मामले में प्रेक्षक केे निर्देश पर जियाउर्रहमान बर्क के नाम नोटिस जारी किया है। इसी तरह भैंसोड़ा निवासी निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कुमारी और चंदौसी निवासी नेम सिंह जाटव के नाम भी नोटिस जारी किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी राशिद अली खां ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को चार फरवरी को बहजोई में व्यय संबंधी ब्योरा दाखिल करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों उम्मीदवार उपस्थित नहीं हुए। तीनों उम्मीदवारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न आने पर अगली कार्रवाई होगी।