फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के साथ जा रही मासूम को कुत्तों ने नोचा, गंभीर

Sun, 26 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 जिले में खूंखार कुत्तों से दहशत है। नखासा थाना क्षेत्र में स्थित मिठौली गांव में अब कुत्तों ने सात वर्षीय मासूम को बुरी तरह नोंच डाला। घटना उस वक्त हुई जब मासूम बालिका अपने दादा के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। कुत्तों के हमले के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मासूम को बचाया। गंभीर हालत मेें उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मिठौली गांव निवासी करनपाल की बेटी सुषमा शनिवार को शाम 4.00 बजे दादा लेखराज के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही दादा, पोती को लेकर गांव से निकले तो रास्ते में चार पांच खूंखार कुत्तों ने दादा व पोती को घेर लिया। जब तक वह समझ पाते उससे पहले ही खूखार कुत्तों ने मासूम पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने मासूम को नोंच डाला। 

दादा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से मासूम को कुत्तों से बचाया लेकिन तब तक कुत्तों ने मासूम को पैर, हाथ समेत कई स्थानों पर जख्मी कर दिया। कुत्तों के हमले से मासूम खून से लथपथ हो गई। आनन-फानन में मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने यहां मासूम का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर देख मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें