फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खो-खो में बबराला की टीम ने लहराया परचम

विज्ञापन
बबराला के बाबूराम इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी - संवाद
विज्ञापन
बबराला। बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बबराला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। बालक वर्ग के जूनियर (अंडर-17) और सब-जूनियर (अंडर-14) के साथ ही बालिका वर्ग के अंडर-17 व अंडर-14 मुकाबलों में बबराला विजयी रहा। वहीं सीनियर वर्ग के मैच बबराला और चंदौसी के बीच टाई रहे।
विज्ञापन


कस्बे के बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह और डॉ. फरहा हाशमी ने की। प्रतियोगिता में बबराला, संकुल, जुनावई, चंदौसी की संकुल स्तर की टीमों ने भाग लिया। इसमें बालक व बालिका वर्ग की 24-24 टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग सीनियर के अंडर-19 में चंदौसी व बबराला के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा। इसी क्रम में अंडर 17 में बबराला विजयी रहा। सब जूनियर वर्ग अंडर-14 और जूनियर में भी बबराला की टीम विजयी रही।
वहीं, सीनियर बालिका अंडर-19 में बबराला और चंदौसी के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। इसी क्रम में जूनियर अंडर-17 और सब जूनियर अंडर-14 दोनों में बबराला की टीम विजयी रही। इस अवसर पर राकेश कुमार दिनकर, फूलचंद्र, चंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश यादव, कृष्णकांत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दीपक कुमार, शिवप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें