खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली।
- फोटो : खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली।
बहजोई। रंग एकादशी पर नगर में तीन स्थानों पर बाबा श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु भक्तिगीतों पर नाचते गाते चल रहे थे।
सोमवार को इस्लामनगर चौराहे से निकली निशान यात्रा में डीजे से निकल रहीं भक्तिगीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। वहीं, हाथ में झंडा निशान उठाते हुए श्रद्धालु एक दूसरे पर अबीर गुलाल भी उड़ा रहे थे। निशान यात्रा रेलवे रोड होते हुए कलक्ट्रेट के निकट संभल बाईपास स्थित बाबा श्रीखाटू श्याम मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरी हुई। इस बीच बाबा के सिंहासन से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस डॉ. राजीव कुमार समेत अन्य श्रद्धालु रहे।
इसके अलावा दूसरी निशान यात्रा कलक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। निशान यात्रा रेलवे रोड होते हुए काली मंदिर स्थित बाबा श्री खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर पूरी हुई। इसमें भी श्रद्धालु एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते व नाचते-झूमते चल रहे थे। इसमें लोकेश कुमार श्याम समेत अन्य लोग रहे।
इसके अलावा रंग एकादशी पर गांव फतेहपुर शमसोई स्थित प्रकटेश्वर बाबा श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा खाटू श्याम मंदिर फतेहपुर शमसोई से शुरू हुई। निशान यात्रा गांव सैदपुर, जयरोई हयातनगर, पुरा, मझोला, रायपुर कलां, रंपुरा व मऊ कठैर होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर पूरी हुई। शमसोई पहुंची। इसमें महंत प्रवीन मिश्रा व हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट समेत अन्य श्रद्धालु रहे।