फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखे बोर्ड/बैनर लगाने वालों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का विरोध तेज हो गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नगर अध्यक्ष मो. उस्मान ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। ज्ञापन में बताया कि संबंधित बोर्ड/बैनर में किसी भी प्रकार का भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक तत्व नहीं था। यह केवल हजरत मोहम्मद साहब के प्रति श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक था। संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है, वहीं अनुच्छेद 19(1)(ए) नागरिकों को विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है।
विज्ञापन

एफआईआर धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करती है। आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन से इस मामले में दर्ज एफआईआर पर पुनर्विचार करने और इसे निरस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर औरंगजेब उस्मानी, कैफ उस्मान, फाजिल खान, बिलाल कुरैशी, अबूजर खान, मुइन खान, मुइन शेख आदि मौजूद रहे। संवाद

फोटो
स्वास्थ्य शिविर में 265 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की
गुन्नौर। सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री अजीत सिंह राजू यादव ने किया। शिविर में कुल 265 मरीजों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। मरीजों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, कैंसर स्क्रीनिंग समेत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इस मौके पर गुन्नौर चेयरमैन खुशबू प्रजापति, मंडल अध्यक्ष इंदिवर जाटव, कुमोद वार्ष्णेय, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकिशोर, बीपीएम, बीसीपीएम, फार्मासिस्ट समेत सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें