फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब कोटेदारों के पास भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों का भी पात्र मनाते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। पात्र लाभार्थी जन सेवा केंद्र, पंचायत सहायक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अब कोटेदार के पास जाकर भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

नागरिक आपूर्ति विभाग ने कोटेदारों को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया है। इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोटेदार आयुष्मान कार्ड के लिए ई-केवाईसी करेंगे और यह फिर यह आवेदन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर पहुंच जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसे सत्यापन के बाद जारी करेगा। दरअसल, अब तक अंत्योदय कार्डधारकों को ही आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा था। संभल के पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता ने बताया कि योजना से लोगों को मिल रहे लाभ और सहूलियतें देखते हुए पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को भी सम्मिलित किया जा रहा है।
आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी को निर्धारित निजी अस्पतालों में हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि जनपद में 71349 पात्र गृहस्थी परिवारों को आयुष्मान भव अभियान के तहत लाभांवित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में कोटेदारों को भी निर्देशित किया गया है। मालूम हो कि पूरे जिले में 3.66 लाख पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें