फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता बढ़ी, पिछले विस चुनाव के मुकाबले 1.7 लाख युवा मतदाता बने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 1.07 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। सभी युवा मतदाता हैं। ये युवा मतदाता चारों सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य बदलने का मादा रखते हैं। सभी की नजर इन्हीं युवाओं पर है। पिछले पांच साल में सर्वाधिक करीब 35,206 मतदाता गुन्नौर सीट पर बढ़े हैं।
विज्ञापन

जनपद की संभल, चंदौसी (सुरक्षित), असमोली, गुन्नौर चार विधानसभा क्षेत्र में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में हुए थे। इस चुनाव में चारों सीटों पर करीब 14 लाख 37 हजार 689 मतदाता थे। पांच साल बाद 2022 में फिर से चुनाव की पूरी तैयारी है, जनपद में 14 फरवरी को मतदान होना है। इन पांच साल में जिले में एक लाख सात हजार 585 मतदाता बढ़ गए हैं। ये सभी मतदाता युवा हैं।
पहली बार ये युवा मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। हालांकि इनमें से कुछ मतदाता 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मतदान कर चुकेंगे होंगे, लेकिन विधानसभा चुनाव पहला होगा। बड़ी तादात में युवा मतदाता चुनाव परिणाम पर असर डालेंगे। प्रत्याशी भी इन्हीं युवाओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हैं कुल 15.99 लाख मतदाता
जनपद संभल, असमोली, चंदौसी, गुन्नौर व बिलारी आंशिक विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मुरादाबाद जनपद की बिलारी विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा संभल जनपद में भी आता है। बिलारी आंशिक विधानसभा क्षेत्र में कुल 54617 मतदाता हैं। इस लिहाज से जनपद में कुल मतदाता 15 लाख 99 हजार 891 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें