संभल/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी तो होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रविवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में महिला के पति ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए शुक्रवार को बाहर गया था। पत्नी घर पर अकेली थी। शुक्रवार की रात गांव निवासी युवक आ गया और उसने पत्नी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। आरोपी ने कार्रवाई किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। रजपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।