फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर घायल हो गए। आननफानन सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक किशोर से दम तोड़ दिया, जबकि दो किशोरों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसा थाना क्षेत्र के गांव नाधौस में पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हुआ। सोमवार को गांव नाधौस में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार लवकुश व बलराम तथा पंकज घायल हो गए। आनन-फानन उपचार के लिए सभी घायलों को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लवकुश की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान लवकुश (16) ने दम तोड़ दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संदीप वालियान ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कार्पियो चालक फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें