फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Fri, 27 Oct 2023 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के मौलागढ़ स्थित निजी कंपनी के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। एटीएम तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एटीएम तोड़ने की तहरीर पुलिस के दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज जुटाए हैं।
विज्ञापन

मौलागढ़ में हमारा इंडिया कंपनी का निजी एटीएम लग है। सुबह चोर बजे करीब यहां एक युवक पहुंचा। उसने करीब 25 मिनट तक एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर आरोपी मौके से चला गया। उसके द्वारा किए गए प्रयास से एटीएम मशील क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह छह बजे करीब आस पड़ोस के लोगों को एटीएम मशीन तोड़े जाने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसए मिंट प्रोडक्ट के ऑनर ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। एसए मिंट प्रोडक्ट के ऑनर के पास हमारा इंडिया एटीएम कंपनी की फ्रेंचाइजी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें