फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। पति ने पत्नी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 13 वर्ष पहले चंदौसी के सुभाष रोड के एक परिवार में हुई थी। मंगलवार की शाम सात बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने पत्नी का दुपट्टे से गला दबा दिया। मारपीट देखकर घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए अपने नाना को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को बुला लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिता की ओर से पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के बाद से ही पति फरार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें