फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रत्येक पात्र को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित प्रशासनिक कार्यालय हुई। इसमें भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को पारदर्शिता से मिलना चाहिए। परिषद भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। भ्रष्टाचार को भारत से समाप्त करने के लिए सतत चल व अचल संपत्ति की जांच होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि कूड़े वाली गाड़ी प्रत्येक मोहल्ले में नहीं आ रही। शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। बैठक में शाहिद हुसैन, मोहम्मद अली, योगेश मिश्रा, संदीप खुराना आदि रहे। संचालन डीपी शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें