फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुकदमे की तारीख से घर लौट रही महिला के अपहरण का प्रयास

Thu, 26 Dec 2024 11:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुकदमे की तारीख करने जिला न्यायालय आई महिला ने दो व्यक्तियों पर अपहरण करने का आरोप लगाया। आरोप है कि दोनों व्यक्ति पहले भी महिला के अपहरण करने का प्रयास कर चुके हैं, जिसकी शिकायत महिला पुलिस से कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला दीप सराय निवासी शाजिया रुही ने बताया कि उसका अपने पति से एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 23 दिसंबर को मुकदमे की तारीख करके अपने घर लौट रही थी। तभी जिला न्यायालय परिसर से कुछ दूरी पर ही लायंस कॉलोनी में उसके पति के दो साथी मिले। उन दोनों ने महिला का रास्ता रोक लिया और तमंचे के बल पर महिला को अगवा करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख दोनों व्यक्ति तमंचा लहराते हुए भाग निकले। महिला ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें