फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गाली गलौज का विरोध करने पर तलवार से किया हमला

Sat, 09 Dec 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया है। तलवार लहराने का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी अनुज, कपिल और अरविंद ने गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद आरोपियों का पाकबड़ा निवासी बहजोई मुनेश ने पीड़ित के चाचा पर आसेराम पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह बीचबचाव कराने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और तलवार से हमला किया। तमंचा लहराकर जातिसूचक शब्द कहे और अपमानित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें