फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में किराना व्यापारी के घर से नकदी व जेवर चोरी

Sat, 09 Dec 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। किराना व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी व जेवर समेत करीब दस लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस समेत डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच-पड़ताल की। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नगर के संभल रोड निवासी किराना व्यापारी विपिन कुमार के घर को निशाना बना लिया। विपिन कुमार के मुताबिक वह घर के एक कमरे में रात साढ़े ग्यारह बजे सोया था। पत्नी शशिवाला व बच्चा बरामदे में सो रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे आंख खुली तो पत्नी से चोरी की जानकारी मिली। उसके कमरे में रखा करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी से भरा थैला व सोने व चांदी के जेवर आदि गायब थे। आसपास देखा तो घर के पीछे खाली पड़े खुले मकान में खाली बक्सा व थैला पड़ा था। आसपास बक्से में रखे हुए कपड़े भी पड़े थे। उसने बताया कि बक्से में चार सोने की चूड़ी, सात सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी के सिक्के व अन्य जेवर थे। इसके चलते चोर नकदी समेत करीब दस लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए। प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें