फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: भारत संकल्प यात्रा में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, सिपाही समेत तीन पर केस, अब होगी गिरफ्तारी

Mon, 11 Dec 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

असमोली के भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने बताया कि वह भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस बीच ग्राम प्रधान के बेटे समेत अन्य ने उप पर हमला कर दिया। इसमें रामपुर जिले में तैनात सिपाही भी शामिल है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गांव मतावली पट्टी जग्गू में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शमिल होने गए गांव रचैटा निवासी असमोली के भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल है। जिसकी तैनाती रामपुर जिले में बताई जा रही है।

विज्ञापन


असमोली के भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने बताया कि वह रविवार की सुबह 11 बजे गांव मतावली पट्टी जग्गू में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। गांव मतावली पट्टी जग्गू की ग्राम प्रधान कमलेश के बेटे सिपाही नवनीत, भतीजे रवि और प्रदीप ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।

जिसमें उनके सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है। बताया कि नवनीत यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर रामपुर जिले में तैनात है। पीड़ित ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे विनीत की बरात शनिवार की रात गांव बदनपुर बसेई गई थी। शादी एक रिश्तेदार की बेटी से हुई है। खाने की व्यवस्था के दौरान ग्राम प्रधान पक्ष के रिश्तेदार की कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


जिसमें बीच-बचाव करा दिया था। रविवार को जब आरोपियों के गांव पहुंचा तो हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें