इस कारण टीम मौके से बिना कार्रवाई के ही वापस आई।
लक्ष्मनगंज स्थित हाता में नगर पालिका की जमीन है। इस पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
नगर पालिका की टीम शुक्रवार को वहां पैमाइश करने गई। शनिवार की अपराह्न दो बजे नगर पालिका के अवनेश कुमार, प्रमोद वाल्मीकि स्टाफ व सफाई कर्मियों के साथ जेसीबी लेकर अवैध कब्जा हटाने पहुुंच गए। जहां एक महिला समेत अन्य लोगों ने इसका विरोध किया और टीम को वहां से खदेड़ दिया। टीम कुछ दूर जाकर खड़ी हो गई। इस दौरान वहां खासी भीड़ लग गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। विरोध कर रही महिला नाजमा पत्नी शकील का कहना था कि वर्ष 1984 से यह जमीन छह सौ रुप
ये छमाही पर किराये पर चली आ रही है। इसको लेकर न्यायालय में एक वाद भी विचाराधीन है। अन्य लोगों ने भी कब्जा कर रखा है, फिर उसको ही यहां से क्यों हटाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस से बात करने पर नगर पालिका की टीम वहां से वापस आ गई।