फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोबाइल की किस्त को लेकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में मोबाइल की किस्त जमा न होने पर विवाद हो गया। आरोप है कि मोबाइल लेने वाले ने मोबाइल दिलाने वाले परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव घोसीपुरा निवासी राम सिंह ने बताया कि सात महीने पहले उन्होंने अपने पहचान पत्र पर लोकेश को किस्त पर मोबाइल दिलाया था। लोकेश द्वारा किस्त जमा न करने पर मोबाइल बंद हो गया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे लोकेश मोबाइल बंद होने की शिकायत लेकर राम सिंह के घर पहुंचा।
आरोप है कि किस्त जमा न करने की बात पर लोकेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगा। शोर-शराबा सुनकर राम सिंह के पिता नेत्रपाल ने बीच-बचाव किया। चारों लोगों ने नेत्रपाल के साथ भी मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। गंभीर रूप से घायल नेत्रपाल को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लोकेश, जोगेश, दिनेश और वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मोबाइल की किस्त जमा न करने पर हुए विवाद, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें