फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर से बालक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक बालक की मौत हो गई। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया, फरार चालक की तलाश जारी है। मृतक के दादा नत्थू सिंह का आरोप है कि कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी गंगाराम ईंट और रेत ढोता है। हेमंत ने उसे तेज ट्रैक्टर चलाने से मना किया था, जिस पर गंगाराम ने उसे धमकी दी थी। शनिवार दोपहर गंगाराम ने ईंट से भरे ट्रैक्टर से 11 वर्षीय हेमंत की साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें