फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंम होम में तीमारदारों के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के लॉयन्स कालोनी स्थित नर्सिंग होम पर शुक्रवार की रात 11 को हंगामा हो गया। तिमारदारों ने चिकित्सक दंपति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तिमारदारों की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। एक तिमारदार का आरोप है कि उसकी गर्भवती पत्नी को भी चिकित्सक दंपति ने बाहर निकाल दिया। शुक्रवार की रात नगर के मोहल्ला खुर्जा गेट निवासी रवि अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर एक नर्सिंग होम गए थे। नर्सिंग होम में एक अन्य महिला भी भर्ती थी। अन्य महिला ने शिशु को जन्म अस्पताल के बाहर दे दिया। इसका विरोध जब रवि और उसके भाई अनूप ने किया तो चिकित्सक दंपति बिगड़ गए। बात ज्यादा बढ़ने पर मारपीट हुई। आरोप है कि उन दोनों भाइयों के साथ मारपीट की है। जब रवि ने बचाया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि रवि की पत्नी को अस्पताल से बाहर निकाल दिया और वह लोग रात में भटकते रहे। सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो शिशु का जन्म हुआ। पुलिस ने अनूप और उसके भाई रवि का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें