फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: थाने के बाहर पिता के जहर खाकर जान देने के मामले की एएसपी करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बेटी की के साथ हुई छेड़खानी की घटना से आहत पिता ने थाना कुढ़फतेहगढ़ के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच एएसपी संभल को सौंपी गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गांव में विरोध की आशंका थी। इसके चलते रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव गांव पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने अपनी देखरेख में शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित परिवार की सुनवाई न करने व परेशान करने के मामले में मंगलवार को युवती के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। परिजन पुलिस पर थाने में जबरन बैठाने, कार्रवाई न करने, समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा रहे थे। वही पुलिस इस मामले में घर जाकर जहरीला पदार्थ खाने की बात कह रही है। एसपी चक्रेश मिश्र ने पुलिस कार्रवाई व परिजनों के आरोपों की जांच के लिए एएसपी श्रीश्चंद्र को जांच सौंपी है। वही अब मृतक के बेटे की ओर पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में बताया कि चार अप्रैल को उसकी मां ने बहन के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी उसके घर पहुंचे थे तथा बहन से छेड़खानी की थी। इस बात का जब उसके पिता को पता चला, तो उन्होंने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, छेड़खानी, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस ने पहले आरोपी पक्ष की ओर से दर्ज की थी रिपोर्ट कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने पहले आरोपी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी पक्ष की महिला की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बेटे, भाई व भतीजे के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। यह रिपोर्ट दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दर्ज हुई। इसके करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से छेड़खानी व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस करती कार्रवाई, तो युवती का पिता न देता जान कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में हुई युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो युवती का पिता जहरीला पदार्थ खाकर जान न देता। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को परेशान किया गया। इस कारण युवती के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें परेशान न करती और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करती, तो युवती के पिता को जान देने के लिए विवश न होने पड़ता।

जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत के मामले की और परिजनों के आरोप की जांच एएसपी से कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। मृतक के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चक्रेेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें