फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी: बिना पंजीकरण चलता मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, 10 माह पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने की थी कार्रवाई

Thu, 06 Apr 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)

सार

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। वहां मौजूद युवकों से सेंटर के पंजीकरण के विषय में जानकारी की तथा दस्तावेज मांगे, तो युवक न तो दस्तावेज दिखा सके और न ही सही जानकारी दे सके।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर अवैध रूप से संचालित हो रहे एचडी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा। जिसके कागजात पूरे नहीं होने पर सीज कर दिया गया। दस माह पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर इसे सील किया। जांच में आरोपी सील तोड़कर संचालित करता मिला।

विज्ञापन


बुधवार को मेरठ-बदायूं मार्ग पर रजिस्ट्री कार्यालय के पास बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। यहां सेंटर का संचालन कर रहे दो युवकों को दबोच लिया। इनमें एक आरोपी किशोर कुमार निवासी बबराला व विपिन कुमार थाना हसनपुर जनपद अमरोहा बताया। जब युवकों से सेंटर के पंजीकरण के विषय में जानकारी की तथा दस्तावेज मांगे, तो युवक न तो दस्तावेज दिखा सके और न ही सही जानकारी दे सके। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर पराग माहेश्वरी ने सामने अल्ट्रासाउंट मशीन व अन्य उपकरण को सील कर जब्त कर लिया।

इसके बाद सेंटर को सील कर दिया। जून 2022 को भी तत्कालीन एसडीएम रामकेश सिंह व नोडल अधिकारी संतोष कुमार ने अल्ट्रासाउंट को सीज किया था। इसके बाद सेंटर के संचालक ने बिना न्यायालय के आदेश के ही संचालन शुरू कर दिया। इस दौरान डॉ. पंकज विश्नोई, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, संजीव कुमार बाबू, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूरे जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की जा रही है। डीएम के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जानकारी करने के बाद में टीम को गठित करके बिना पंजीकरण के संचालित सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एचडी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। डॉ. पंकज विश्नोई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें