संभल। जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को गांव सेवड़ा जसरथ नगला में अधिवक्ता रविराज चाहल के नेतृत्व में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। इसमें जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में स्थापित किए जाने की मांग की गई है।
गांव के प्रधान कल्याण सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रस्तावित जिला मुख्यालय यहां से लगभग 50 किलोमीटर पड़ता है और क्षेत्र वासियों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हमारी मांग है कि जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिल सके। चमन सिंह ने कहा कि संभल श्री कल्कि भगवान का नगर है और यहां देश-विदेश से हिंदू पर्यटक तीर्थ यात्री आते जाते रहते हैं। ज्यादातर हिंदू तीर्थ संभल नगर की परिधि में ही स्थित है। सुरक्षा के लिहाज से भी जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में बनाया जाना आवश्यक है। इस दौरान रविराज चाहल, देवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, फतेह सिंह, महेंद्र सिंह सैनी, राहुल कुमार, हरवीर सिंह, जयप्रकाश सिंह, महेश जाटव, नरेश जाटव, ओमपाल गुर्जर, राजेंद्र पाल, कामेश पाल आदि रहे। संवाद