फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आशू की शानदार बल्लेबाजी से एसएच चैलेंजर जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव नारंगपुर में शुक्रवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एमए वॉरियर्स और एसएच चैलेंजर के बीच मैच हुआ। इसमें एसएच चैलेंजर ने एमए वॉरियर्स की टीम को 22 रन से मैच हरा दिया। टीम की ओर से आशू चाहल ने 41 गेंद पर तीन चौके और आठ छक्के की मदद से शानदार 76 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एमए वॉरियर्स की टीम ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। एसएच चैलेंजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर एक गेंद में 10 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। टीम की ओर से आशू चाहल ने 41 गेंद पर आठ छक्के और तीन चौके की मदद से शानदार 76 रन की पारी खेली। एमए वॉरियर्स के गेंदबाज शिवम ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमए वॉरियर्स की टीम 12 ओवर में दस विकेट गंवाकर 122 रन ही बना सकी। इस तरह एसएच चैलेंजर की टीम 22 रन से मैच जीत गई। एमए वॉरियर्स टीम की ओर से जयप्रकाश ने 19 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली लेकिन टीम मैच नहीं जीत सकी। एसएच चैलेंजर की ओर से पप्पू ने तीन ओवर में 24 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गुड्डू सिंह ने आशू चाहल को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान वीरेश यादव, सुखवीर राष्ट्रवादी, सुमित यादव, विनीत यादव, पुनीत यादव, राजेश यादव, मोहित दीक्षित, पुष्पेंद्र यादव, गौरव यादव, अमरपाल, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें