फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मानदेय को लेकर सीएमओ दफ्तर पर आशा वर्कर ने दिया धरना

Thu, 09 Oct 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। रुका मानदेय जल्द दिलाने समेत कई मांगों को लेकर बुधवार को आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की ओर से सीएमओ दफ्तर परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को धरने के दौरान पदाधिकारियों का कहना था कि सभी आशा वर्कर का कई माह से रुका हुआ मानदेय दिलाया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं के प्रति भी गंभीरता दिखाते हुए जल्द समाधान किया जाए। इस बीच धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. तरुण पाठक की ओर से सभी आशा वर्कर की समस्याओं पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द ही समधान करने का आश्वासन दिया गया। सीएमओ से आश्वासन मिलने के बाद सभी आशा वर्कर ने धरना समाप्त कर दिया। इस बीच जिला अध्यक्ष नीतू सिंह समेत ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, हेमलता, बबली, रौनक जहां, कविता चौधरी, पूनम शर्मा व रानी सिंह आदि आशा वर्कर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें