फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टीम के जाते ही सील क्लीनिक खोलकर शुरू कर दिया उपचार

Mon, 05 Aug 2024 04:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। गांव रीठ में क्वैक्स टीम ने रविवार को छापा मारकर अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक सील कर दिए। टीम के जाने के बाद दो संचालकों ने सील किए गए क्लीनिक में ही मरीजों को उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को क्वैक्स टीम प्रभारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने टीम के साथ कुढ़ फतेहगढ़ के गांव रीठ में छापा मारकर तीन नर्सिंग होम सील किए। क्वैक्स टीम प्रभारी ने बताया कि अमित नर्सिंग होम के संलाचक चिकित्सीय शिक्षा का प्रमाण पत्र व संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। इसको लेकर नर्सिंग होम सील कर दवाइयां व उपकरण जब्त किए गए हैं। वहीं कार्रवाई की जानकारी होने पर दो संचालक अपना-अपना नर्सिंग होम बंद कर भाग गए। आसपास के लोगों से जानकारी लेकर दोनों नर्सिंग होम सील किए गए हैं। अब सील किए गए इन दोनों नर्सिंग होम में यदि मरीजों का उपचार किया जा रहा है, तो यह गलत है। इसको लेकर पुलिस की मौजूदगी अभियान चलाकर इन नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि जिन क्लीनिकों को सील करने के बाद भी उनमे मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें