फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का खेल शुरू

Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग के बीच अघोषित कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लो- वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
गवां विद्युत केंद्र से जुड़े कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या शुरू हो गई है। स्थिति ये है कि हर आधे घंटे में ट्रिपिंग हो रही है। लो-वोल्टेज की वजह से विद्युत उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं। शेड्यूल के हिसाब से बिजली न मिलने से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को गवां में सुबह नौ बजे से दोपहर साढे़ बारह बजे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा दिनभर ट्रिपिंग होती रही। ग्रामीण इलाकों में चार से छह घंटे की कटौती की जा रही है। लोगों का कहना है कि अभी से बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। आगामी समय में गर्मी अपने चरम पर होगी तब लोगों को कैसे राहत मिलेगी। विभाग को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

बोले लोग
- गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई है। पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रहती है। शेष समय ट्रिपिंग बनी रहती है। -संजीव कुमार गौतम, सिरसा

- विभाग बिजली समस्या से निजात दिलाने का दावा करता है, लेकिन धरातल पर स्थिति खराब है। लो-वोल्टेज की वजह से विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।-सुरेश पासी, मोहल्ला जामा मस्जिद गवां

- विभाग बिना सूचना के घंटों तक बिजली की कटौती कर रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी रहेगी तो काफी परेशानी होगी। -पंकज कुमार, सभासद गवां
विज्ञापन


- ग्रामीण क्षेत्र में छह से सात घंटे तक की कटौती अभी से होने लगी है। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। विभाग बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। -राजेश राणा, उधरनपुर खागी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें