फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईद नजदीक आते ही देर रात तक बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ईद नजदीक आने पर संभल के बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक रौनक का माहौल बना है। लोग कपड़े, जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शहर में पुरानी तहसील रोड से आगे बढ़ने पर मुख्य बाजार में शनिवार को सुबह से ही भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने दुकानों पर जाकर कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे। डाकखाना रोड पर स्थित बाजार में दोपहर के वक्त भीड़ ज्यादा रही। दुकानदारों को एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिली। बच्चों के कपड़े, जूते-चप्पल की भी खरीदारी हुई। इत्र और टोपी खरीदने के लिए भी लोगों में उत्साह दिखाई दिया। शाम को इफ्तार होने के बाद भी बाजार में भीड़ बढ़ गई। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा रही। युवाओं ने पैंट-शर्ट, कुर्ता-पजामा, बंडी के अलावा जूते और सैंडल खरीदे।
आलम यह रहा कि देर रात तक बाजार में रौनक रही। ईद के नजदीक आने पर खरीदारी में तेजी आई तो व्यापारी भी उत्साहित हैं। व्यापारियों का कहना है कि ईद के मौके पर खरीदारी अच्छी हो रही है। इस बार कारोबार बेहतर रहेगा। संभल के अलावा सिरसी, सरायतरीन और हयातनगर में भी देर रात तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें