फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईद के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ी, खरीदारी तेज हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। माह-ए-रमजान के अंतिम चरण में प्रवेश के साथ ही ईद को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी हुई रेडीमेड गारमेंट्स, सेवइयां, जूते-चप्पल और शृंगार के सामान की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुटने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। महिला पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक ईद के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को संभल के मुख्य बाजार, सराफा बाजार, सरायतरीन, सिरसी आदि जगहों पर कपड़ों, रेडीमेड गारमेंट्स, सेवइयां, जूते-चप्पल और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदारों का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। नई डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, घंटाघर के आसपास जूते-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी ईद की खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार आए हैं। बच्चों के कपड़े और जूते खरीदे हैं। कीमत में इजाफा जरूर हुआ है लेकिन त्योहार की खुशी के आगे यह ज्यादा मायने नहीं रखता है। ईद का त्योहार पूरे उत्साह व उमंग से मनाएंगे। कपड़ा व्यापारी मोहम्मद नदीम ने बताया कि रमजान का दूसरा सप्ताह पूरा होने के बाद ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही रफ्तार बनी रही तो इस बार का कारोबार पिछले साल से बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें