चंदौसी। बदायूं चुंगी पर रविवार दोपहर दो बजे करीब बदायूं डिपो की बस में परिचालक और यात्री में एक रुपये के छोटे सिक्के को लेकर विवाद हो गया। तीखी नोकझोंके साथ काफी देर तक हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस की फटकार के बाद परिचालक और यात्री शांत हुए। तब जाकर बस को आगे के लिए रवाना किया।
रविवार दोपहर दो बजे करीब बदायूं चुंगी पर बदायूं डिपो की एक बस आकर रूकी। वहां जब बस से उतरे यात्री को उसके बचे हुए रुपये के साथ एक रुपये का छोटा सिक्का परिचालक ने दिया। तो यात्री ने उस सिक्के को लेने से मना कर दिया। इस पर दोनों में नोकझोंक होने लगी। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बदायूं चुंगी पर जाम खुलवा रहे सीओ और कोतवाली प्रभारी के पास जब यात्री और परिचालक पहुंचे। तो उन्होंने दोनों से विवाद का कारण पूछा। जानकारी मिलने पर सीओ भारतीय मुद्रा का अपमान करने पर यात्री पर भड़क गए और उसकी फटकार लगाई। सीओ के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हुए। जिसके बाद रोडवेज बस अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुई।