फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव के पहले दिन 108 कुण्डीय शिलादान महायज्ञ का शुभारंभ होगा

Mon, 04 Nov 2024 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम का महोत्सव 7 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में समिति के पदाधिकारी लगे हैं। रविवार को पंडाल लगाए जाने के साथ ही साधु संतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि इस महोत्सव में देशभर के संत शामिल होने आएंगे। इस बार संतों की संख्या काफी ज्यादा रहने का अनुमान है। क्योंकि इसी महोत्सव के दौरान निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव के पहले दिन सुबह 8 बजे से श्री कल्कि धाम निर्माणार्थ आयोजित 108 कुण्डीय शिलादान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसका शुभारंभ आचार्य प्रमोद कृष्णम करेंगे। इसमें आचार्य केशव देव शर्मा जी यज्ञ ब्रह्मा होंगे। शाम को 7 बजे सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि करेंगे। बताया कि श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बांसुरी वादन करने वाले विख्यात बांसुरी वादक पद्म श्री डाॅ. मुस्तफा हुसैन द्वारा बांसुरी वादन किया जाएगा। श्री कल्कि महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम प्रभारी सुधीर चाहल को बनाया गया गया है। कल्कि महोत्सव के लिए समितियों का गठन कर दिया गया है। संत निवास की जिम्मेदारी निशांत त्यागी को दी गई है। स्वागत समिति का संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी हरमनोजदास को बनाया गया है। यज्ञशाला की समस्त व्यवस्थाएं यज्ञ ब्रह्मा आचार्य केशव देव शर्मा के निर्देशन में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें