फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आय प्रमाण पत्र गलत देने वाली 11 आंगनबाड़ी की नियुक्ति निरस्त, 7 पर तैनाती

Fri, 04 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में 11 नियुक्तियां अवैध पाई गई हैं, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। इनमें से सात पदों पर दूसरे दावेदारों की नियुक्ति कर दी गई है। शेष चार पदों पर भर्ती का इंतजार है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई उन आंगनबाड़ी आवेदकों के खिलाफ हुई जिन्होंने गलत आय प्रमाण पत्र लगाए थे। शिकायतों के आधार पर इनकी जांच की गई, जिसमें मामला उजागर हुआ। कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चार पदों पर भर्ती अभी बाकी है। जिलेभर में कुल 203 पदों पर भर्ती की जानी थी। इस बार नगर पालिका बहजोई, नगर पंचायत सिरसी और नरौली में भी आंगनबाड़ी की भर्ती की गई थी।
वार्डवार हुई इन भर्तियों में, अकेले इन निकायों में 18 फार्म गलत भरे गए थे। ये फार्म पहले ही निरस्त कर दिए गए थे, जिसके बाद 185 पदों पर भर्ती हुई। हालांकि, इस भर्ती में भी 47 आवेदकों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए थे। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने तहसील स्तर पर इन मामलों की जांच कराई। जांच में आय प्रमाण गलत पाए गए, जिसके बाद इन आवेदकों की भर्ती निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद इनको लगाया गया

ब्लॉक गांव कार्रवाई हुई नियुक्ति हुई

पवांसा अल्लीपुर बुजुर्ग रेनू शर्मा प्रीति शर्मा
असमोली पैंतिया माफी फरहीन माधवी
संभल कैमा संगीता छाया
संभल परियावली विनीता सुनीता
संभल खानपुर बंद कंचन संगीता
संभल सिरसी वार्ड 6 शमा परवीन नूरे सबा
पवांसा लखनपुर रोशनी कैला
पवांसा रसूलपुर अंशू सागर रिक्त
पवांसा मुजफ्फरपुर मोनी रिक्त
असमोली कुतुबपुर सत्ता पूजा रिक्त
संभल ज्ञानपुर सिसौना ज्योति रिक्त
0000
गलत आय प्रमाण पत्र बनाने वाले जिम्मेदार भी कार्रवाई की जद में आएंगे
11 नियुक्ति निरस्त होने के बाद आय प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपाल भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। डीएम ने इनकी भूमिका की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इनकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
00000000000
आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते के भुगतान की जमीनी स्तर पर होगी जांच
संभल। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों के प्रोत्साहन भत्ते के भुगतान में कथित अनियमितताओं की आशंका के बाद जमीनी स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधीक्षकों को यह निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों की प्रोत्साहन राशि के भुगतान में वित्तीय अनियमितताओं और विसंगतियों की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। अब प्रोत्साहन राशि और भुगतान अभिलेखों का वास्तविक कार्यों के सापेक्ष ब्लॉकवार मिलान कराया जाएगा। इस मिलान के दौरान यदि कोई अंतर या अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें