फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मछली पालन के तालाब में डूबी 19 महीने की बच्ची, मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में मछली पालन के लिए खोदे गए तालाब में डूबने से 19 महीने की बच्ची महक की मौत हो गई। यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।
विज्ञापन

महक अपने पिता हरपाल सिंह के साथ तालाब के नजदीक बने घर में रहती थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे वह खेलते हुए तालाब में चली गई। जब परिजनों को महक नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे संभल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने महक को मृत घोषित कर दिया।
पिता हरपाल ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। बच्ची किसी तरह तालाब तक पहुंच गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल सिंह सिरसी निवासी एक व्यक्ति के तालाब की रखवाली करते हैं। उनका परिवार तालाब किनारे ही रहता है। संभल के सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें