फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए 30 तक करें आवेदन

सार

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में प्रवेश के लिए तीस सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।इन कक्षाओं में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में प्रवेश के लिए तीस सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। छह अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में कक्षा छह में 21, कक्षा सात में 36, कक्षा आठ में 40 रिक्त सीटों पर छात्रों का प्रवेश किया जाना है। इन कक्षाओं में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन तीस सितंबर तक प्राप्त किए जाएंगे और प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा छह अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय बहजोई से प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यालय में छात्र को प्रवेश मिलने पर निशुल्क शिक्षा के साथ रहने, खाने, कपड़ा और पाठ्य सामग्री के अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी निशुल्क प्रदान करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें