चंदौसी। सरकार सोलर पंप की रखरखाव व मरम्मत के लिए सोलर मैकेनिक का प्रशिक्षण दिला रही है। योजना के तहत चयनित मेकेनिक को 14 हजार रुपये का निशुल्क टूल किट और 40 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए 12 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) के अंतर्गत प्रदेश सरकार अतिरिक्त अनुदान देते हुए सिंचाई के लिए सोलर पंप स्थापित करा रही है। इनके रखरखाव एवं मरम्मत के लिए कुशल एवं दक्ष मैकेनिक पर्याप्त संख्या में स्थानीय स्तर पर नहीं मिलते हैं। ऐसे में किसानों को सोलर पंप के संचालन में काफी परेशानी होती है। सिंचाई का कार्य भी प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोलर पंप की स्थापना व अनुसरण के लिए तकनीकी प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। जिसके तहत सोलर पंप मैकेनिकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 40 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 12 फरवरी तक कृषि निदेशक के कार्यालय में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक तहसील क्षेत्र से चयनित एक मैकेनिक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केनिक को प्रशिक्षण दिया जाएगा।