संभल। कोतवाली में शनिवार की शाम पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के जुलूस निकाले जाने हैं। शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न किए जाएं। शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए। ताजिए की ऊंचाई 12 फीट रहेगी। डीजे की ऊंचाई 10 फीट तय है। आगे कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई माहौल खराब करता है तो उसकी सूचना दें। जिससे पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। संवाद