फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में एक और कुएं की खोदाई, जामा मस्जिद से सिर्फ 30 मीटर की दूरी, एएसआई टीम सरायतरीन पहुंची

Thu, 23 Jan 2025 11:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में जल संरक्षण अभियान के तहत बंद पड़े प्राचीन कुएं और तीर्थों की खोदाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है। जामा मस्जिद के पास बंद कुएं की खोदाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि पालिका, ग्राम पंचायत और मनरेगा के सहयोग से सभी कूप और तीर्थों को संवारने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
संभल में जामा मस्जिद के पास कुएं की खोदाई कराते एएसपी श्रीश्चंद्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद से करीब 30 मीटर की दूरी पर बंद पड़े एक ओर प्राचीन कुएं की प्रशासन ने बुधवार को खोदाई शुरू करा दी है। काफी समय पहले कुएं को कूड़े और गंदगी से पाट दिया था। कुएं की खोदाई के दौरान एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। संभल में जल संरक्षण के लिए तीर्थ और कूप को संवारने का अभियान चल रहा है। जिसके चलते बंद पड़े कूप और कुओं की खोदाई कराई जा रही है।

विज्ञापन

जामा मस्जिद की दुकानों के पास काफी समय से बंद पड़े प्राचीन कुएं की बुधवार को पालिका की टीम ने खोदाई शुरू कर दी है। साथ ही कुएं के नजदीक बनी जर्जर दुकानों को ध्वस्त कराया गया था। उसके अवशेष को भी पालिका की टीम ने हटाया है। जिससे कुएं की खोदाई में बाधा न रहे और सौंदर्यीकरण के दौरान भी दिक्कत न आए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल महात्म्य में 68 तीर्थ और 19 कूप का उल्लेख है।

सभी कूप तलाश लिए गए हैं। 34 तीर्थ भी चिह्नित कर लिए हैं। अन्य तीर्थ को भी चिह्नित करने के लिए काम किया जा रहा है। इन सभी तीर्थ और कूप के साथ सामान्य कुएं भी संवारे जाने हैं। जो पालिका के क्षेत्र में हैं उनको पालिका संवारेगी और जो देहात क्षेत्र में हैं उनको ग्राम पंचायत और मनरेगा से संवारने का काम किया जाएगा। 

तीर्थ, कूप और कुएं को संवारने के लिए काम किया जा रहा है। जिससे जल संरक्षण का भी काम हो सके और प्राचीन विरासत भी संरक्षित हो सकें। इसके लिए टीम लगातार काम कर रही है। सरायतरीन में मिले कुएं की भी जानकारी कराई जाएगी। यह किस समय का बना हुआ है। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम

सरायतरीन में मिले कुएं की टीम ने बारीकी से जांच की

सरायतरीन में जामा मस्जिद के नजदीक जिस कुएं का निरीक्षण एएसआई की टीम ने किया है वह आकार में काफी बड़ा है। चर्चा है कि इस कुएं की तरह बनावट भी किसी कुएं या कूप की नहीं दिखी है। इस कुएं को काफी समय पहले पाट दिया गया है। लेकिन बनावट इसकी अभी भी स्पष्ट दिख रही है। चर्चा है कि शहर में सबसे प्राचीन कुआं यही है।
विज्ञापन

हालांकि एएसआई की टीम ने कार्बन डेटिंग के लिए तो नमूना नहीं लिया है लेकिन इसका बारीकी से निरीक्षण जरूर किया है। इस कुएं की पालिका द्वारा खोदाई कराई जाएगी। साथ ही संभल महत्म्य किताब और प्राचीन नक्शों में उल्लेख किए गए कूप से भी मिलान किया जाएगा। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह कूप है या प्राचीन कुआं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें