फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन वर्षा गिरोह: तंत्र क्रिया गैंग का एक और सदस्य पकड़ा, मोबाइल पर मिली थी महिलाओं की वीडियो, करते थे याैन शोषण

Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल)

सार

पुलिस ने धन वर्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य बबलू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तांत्रिक क्रिया और महिलाओं के कई वीडियो मिले। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों के लड़कों और लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण और वन्य जीव तस्करी करते थे। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में धनवर्षा गैंग गिरोहा का सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धन वर्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। आरोपी के पास से मिले मोबाइल में धनवर्षा तांत्रिक क्रिया के लिए लड़कियों की फीते से नापते हुए वीडियो व धनवर्षा कराते हुए की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो का आदान प्रदान और कई वीडियो रिकॉर्डिंग पाई गई हैं।

विज्ञापन


पैरों का मिलान, हाथों का मिलान करते जैसे कई वीडियो मिली हैं। आरोपी खेती छोड़ अधिक पैसा कमाने के लालच में धन वर्षा गिरोह से जुड़ा था। 21 मार्च को थाना धनारी पर राजपाल द्वारा सूचना दी गई कि 11 मार्च को वह अपनी मां की कमर दर्द का इलाज कराने के लिए लाखन के पास गया था।

झांसा देकर लाखन व रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन नरौरा ले गए। जहां वह लोग एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उसके हाथ पैर बांध कर तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। इसी दौरान वह किसी तरह वहां से निकल कर दो दिन बाद घर पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन


Sambhal violence: सांसद बर्क और विधायक का बेटा आज आयोग के सामने हो सकते हैं पेश, मीडिया कर्मियों के बयान दर्ज
जांच के दौरान पुलिस ने नामजद सहित 14 आरोपियों में रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन से जब पूछताछ की गई व उनके मोबाइल खंगाले तो यह पाया गया कि सभी अंतरराज्यीय धन-वर्षा ठगी गिरोह के सदस्य हैं जो कि तांत्रिक क्रिया से धन वर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देकर भोले भाले गरीब परिवार की लड़कियों व लड़कों की तस्करी कर यौन शोषण करते हैं और वन्य जीव की तस्करी भी करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बबलू उर्फ सुनील ठाकुर गांव खुशालपुर थाना अवागढ़ जनपद एटा को गिरफ्तार किया। जिसके पास से मिले मोबाइल में लड़कियों की फीते से नापते हुए वीडियो व रिकॉर्डिंग आदि मिली है। प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने बताया कि आरोपी बबलू को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

धन वर्षा गिरोह में शामिल सोलह लोग जा चुके जेल

धन वर्षा के गिरोह में शामिल 16 लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बबलू उर्फ सुनील ठाकुर से पहले 15 को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अभी पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी बबलू के खिलाफ एटा में भी गंभीर धाराओं में कई मुकदमा दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें