मालूम हो शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन ने एसपी पर गोली चलाई थी। आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सुबहान उर्फ मुन्ना भी जेल में है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है, जो भी उपद्रव में शामिल थे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
74 उपद्रवी भेज दिए हैं जेल, 66 की तलाश कर रही है पुलिस
24 नवंबर 2024 से रविवार तक पुलिस ने 74 उपद्रवी जेल भेजे हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 66 उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। यह 66 उपद्रवी वह हैं, जिनकी पहचान पूरी तरह पुलिस के पास है। इसमें 44 उपद्रवी कोतवाली क्षेत्र के हैं और 22 उपद्रवी नखासा थाना क्षेत्र के हैं। एसपी ने बताया कि नखासा पुलिस ने वांछित चल रहे उपद्रवियों के गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से आग्रह किया है। वांछित उपद्रवियों की तलाश जारी है। बाकी जो फोटो और वीडियो में उपद्रव करते हुए दिखाई दे रहे हैं उनकी भी पहचान कराने के लिए टीम काम कर रही है।