फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब पर कब्जा कर बनाई गई मजार ध्वस्त की

Mon, 03 Feb 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल के चंदौसी के गुलडेहरा मई रोड के पास तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मजार को हटाती पालिका की - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी(संभल)।
गुलडेहरा रोड से ग्राम पंचायत मई मार्ग पर स्थित तालाब पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को रविवार को रविवार को राजस्व विभाग और पालिका की टीम ने ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि डीएम को प्रस्ताव भेज कर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को शिकायतीपत्र दिया था। जिसमें बताया कि नगर के गुलडेहरा और मई गांव के मार्ग पर सरकारी तालाब की भूमि पर गैर समुदाय के मोहम्मद जान ने मजार का निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जहां तंत्र मंत्र की क्रियाएं की जाती हैं। तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल राजस्व विभाग को मौके पर भेज कर जांच कराई। जांच में पाया गया कि मजार तालाब की भूमि में स्थित है। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तहसीलदार धीरेंद्र सिंह राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पालिका की टीम के सहयोग से मजार को ध्वस्त करा कर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कोतवाल मोहित कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम निधि पटेल भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

- सार्वजनिक प्रयोजन की तालाब की भूमि पर समुदाय विशेष द्वारा मजार बना कर के अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। डीएम के समक्ष इसकी शिकायत के बाद जांच हुई। जिसकी जांच में ये पाया गया कि ये मजार तालाब की भूमि में स्थित है। मजार को नगर पालिका के सहयोग से हटाया गया है। इस संदर्भ में डीएम को प्रस्ताव भेज कर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें