फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडों की क्रेट में निकले अजीबोगरीब दो अंडे

Fri, 17 Nov 2017 01:52 AM IST
संभ्ाल
विज्ञापन
संभल गांव टाडां कोठी में सिंथेटिक अंडे की जर्दी।
विज्ञापन
संभल जिले के टांडाकोठी गांव में अंडे की एक क्रेट में दो ऐसे अंडे निकले जो अजीबोगरीब थे। इन्हें उबाला तो इनका सफेद भाग लेई जैसा हो गया और जर्दी सख्त गेंद की तरह। इन अंडों के सिंथेटिक होने का शक है। ग्रामीणों ने अंडों की जांच पड़ताल पर जोर दिया है।
विज्ञापन


  गांव टांडा कोठी निवासी मिस्त्री भूरे खां ने बताया कि 10 नवंबर को पलेवा करते समय ठंड लगी तो डाक्टर को दिखाया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ तब भूरे खां ने रविवार, सोमवार की रात्रि चाय के साथ उबले हुए अंडे का सेवन किया, मंगलवार को शाम गांव की ही किराना की दुकान से दो अंडे खरीदकर घर ले गए। रात में दोनों अंडों को उबालकर जैसे ही छीला तो देखा अंडे का खाने वाले भाग के रंग को देखकर अवाक रह गए।

अंडे का ऊपरी भाग सफेदी मैदा की लेई की तरह था जो छूते ही बिखर गया। जबकि अंडे का अंदरुनी भाग जर्दी ने गेंद का रूप ले चुका था। जर्दी की गेंदनुमा आकृति रबड़ की तरह हो गई। जो जमीन से टकराते ही उछल गई। परिजनों को यह सब देखकर अंडो के सिंथेटिक होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें