फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में मुखर हुईं एएनएम

Fri, 18 Oct 2024 03:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा सीएचसी पर बृहस्पतिवार को एएनएम ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया। उन्होंने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन चिकित्सा प्रभारी को देकर समाधान की मांग की है। समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एएनएम डिंपल यादव ने बताया कि एएनएम की टीकाकरण, आरसीएस फीडिंग, ई-कवच फीडिंग, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, चुनाव ड्यूटी, संचारी रोग अभियान, दस्तक अभियान, मातृत्व बैठक, पोलियो अभियान, मिशन इंद्रधनुष, जनसंख्या पखवाड़ा, नसबंदी कराना, आपदा में ड्यूटी, बाढ़ में ड्यूटी और सरकार के अन्य कार्यक्रमों में ड्यूटी लगाई जाती है। जिसके चलते एएनएम को अपने तैनाती वाले उपकेंद्र से दूर भी जाना पड़ता है। उपकेंद्र क्षेत्र के अलग-अलग गांव में टीकाकरण के लिए भी जाना पड़ता है। यदि पहले केंद्र पर जाकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएंगे, तो उसके बाद दूसरे गांव में टीकाकरण और विभाग के अन्य कार्य करने के लिए अधिक समय लगेगा। जिसके चलते यह मुश्किल होगा। एएनएम ने ऑनलाइन हाजिरी न लगाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान कविता देवी, सोनम देवी, अंजलि, लक्ष्मी वर्मा, प्रीति यादव, विमलेश कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, रेखा रानी, सोनिका, नाहिद परवीन, रजनी, माधुरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें