फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गिरता तापमान में पशु हो रहे निमोनिया के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। सर्दी अब असर दिखाने लगी है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी ठंड से प्रभावित हो रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी से प्रभावित बच्चों की संख्या बढ़ी है, वहीं मवेशियों में भी बढ़ती ठंड का असर होने लगा है। खासकर गाय, भैंस के बच्चों में सर्दी के कारण निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीब दर्जन भर गांवों में पशुओं में निमोनिया फैला हुआ है। पशु चिकित्सालय पर प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में पशु पालक गाय, भैंस के बछड़े लेकर उपचार कराने को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



पहली दिसंबर से तापमान आई गिरावट के चलते तहसील क्षेत्र के ग्राम तरफ़री, बिचपुरी सैलाब, ईशमपुर, वहीपुर, सेजना, विजुआ नगला, शाहपुर सहित दर्जनभर से अधिक गांवों में पशुओं के बच्चों में निमोनिया की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते गुन्नौर पशु चिकित्सालय में उपचार कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पशु चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक गिरावट और रात के समय खुले में बांधने से छोटे पशुओं में निमोनिया का खतरा अधिक बढ़ जाता है। कई पशुपालकों ने बताया कि पशुओं में खांसी, सांस तेज चलना और शरीर का ठंडा पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
गुन्नौर पशु चिकित्सालय के डिप्टी सीवीओ डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने पशुओं के बच्चों को नीचे पराली बिछाकर रखने और चारों तरफ से ढककर गर्मी बनाए रखने की सलाह पशु पालकों को दी है। उन्होंने सावधान करते हुए कहा है कि ठंडी हवा सीधे न लगे और सुबह तड़के पशुओं को बाहर न निकालें। जब तक ठंड कम न हो जाए, उन्हें अंदर ही रखें। समय पर देखभाल और सावधानी से पशुओं को गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीमार होने की दशा में पशुओं का बिना देरी किए उपचार कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें