सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र में 30 नवंबर को ट्रांसपोर्ट एजेंसी के ट्रक चालक द्वारा चावल से भरे 888 कट्टे कहीं बेच देने के मामले में मिल संचालक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला काली मंदिर रोड बहजोई निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर को ट्रांसपोर्ट एजेंसी संभल से किराए के लिए ट्रैक उपलब्ध कराया गया था। ट्रक में ड्राइवर रेहान था। इसमें 888 कट्टे चावल हरियाणा के ओवरसीज धान्ड रोड उसमानपुर कुरुक्षेत्र के लिए लोड कर भेज दिया गया था लेकिन, 26 नवंबर तक ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इसके बाद ट्रक चालक रिहान और मलिक कामिल के फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर चावल को किसी दूसरी जगह बेच दिया। बताया कि ट्रक मालिक को एक हजार रुपये एडवांस दिए थे और ट्रक चालक को चार हजार रुपये दिए गए थे।
प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेरठ जिले के हररा सरुरपुर निवासी ट्रक चालक रिहान और ट्रक मालिक कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद