फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल की गोशाला में निर्ममता: बीमार गायों को ट्रैक्टर से बांधकर खींचा..वीडियो वायरल, प्रधान समेत चार पर केस

Sat, 02 Nov 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)

सार

संभल के पवांसा ब्लॉक के गांव सिहावली स्थित गोशाला में बीमार गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में महिला प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना तब उजागर हुई जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
संभल की गोशाला में गाय को ट्रैक्टर से खींचा गया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिहावली स्थित गोशाला में संरक्षित पशु को बीमार पड़ जाने के बाद ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। हद तो तब हुई जब, इस काम में खुद जिम्मेदार ही लगे। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर पर प्रधान ओमवती, प्रधान के पति रूपकिशोर, केयर टेकर कालू और ट्रैक्टर चालक नेम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान तब लिया, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव सिहावली में अस्थायी गोशाला है। इसमें ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी भराव का कार्य चल रहा था। 31 अक्तूबर की दोपहर ढाई बजे सूचना मिली कि गोशाला में पशु को ट्रैक्टर और उसमें लगी हैरों से बांधकर खींचा गया है।

मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंची। जांच पड़ताल में ग्राम प्रधान, उनके पति, केयर टेकर और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई। इसलिए चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना के बाद गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें परिसर में गंदगी मिली। गंदगी के बीच तीन गोवंशीय पशु भी बीमार मिले। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पशुओं के रखरखाव को लेकर चिंतित नहीं हैं। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है, क्योंकि परिसर के नजदीक मृत गोवंश पशु के अंतिम संस्कार के बाद कुत्ते और कौवे नोचते रहे। इस मामले में कार्रवाई के लिए पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें